पटना : सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य नाथ झा को बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। शहनाई नवाज भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब की याद में ‘शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट’ के तत्वाधान में बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2022 का आयोजन पटना के तारामंडल सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर कटिहार जिला निवासी आदित्य नाथ झा को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022से सम्मानित किया गया है। आदित्य नाथ झा को पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा और विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव ने मोमेंटो और पौधा और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। आदित्य नाथ झा ने यह सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये‘शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट’ के अध्यक्ष मुरली मनोहर श्रीवास्तव और बसंत सिन्हा का आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि आदित्य नाथ झा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढकर हिस्सा लेते हैं। आदित्य नाथ झा का मानना है कि समाज सेवा करना पुनीत कार्य है। गरीबों व दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है।