पटना : उपेंद्र कुशवाहा द्वारा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष को झुनझुना और एमएलसी को लॉलीपॉप बताने पर जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा दिए सम्मान का कर्जा कुशवाहा जिन्दगी भर उनका चरण धो के भी पिए तो भी नही उतार सकते। कुशवाहा बिहार के राजनिति में लैट्रिन के समान हो चुके है , जिसपर पत्थर फेंकने से छींटा खुद पर परता है। इतने दिनो तक झुनझुना बजाने और लॉलीपॉप चाट रहे कुशवाहा जी को जब भाजपा नाम के कोरामीन मिला है तब याद आया है। कुशवाहा को चाहिए कि संसदीय बोर्ड और एमएलसी पद जो उन्हें झुनझुना और लॉलीपॉप लगने लगा है उससे त्यागपत्र तो दे दे। बिना त्यागपत्र दिए जदयु और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नही है। अति पिछड़े का हक 2015 के विधान सभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में नोटो के बंडल पर बेचने वाले कुशवाहा जी के मुंह से शोभा नही देता है। बिहार का अति पिछड़ा समाज 2020 में कुशवाहा जी को खारिज कर चुकी हैं। नीतीश कुमार जी के प्रति पुरा अति पिछड़ा समाज आस्था रखती है। टिकट बेचने वाले उपेंद्र कुशवाहा जी को अति पिछड़ा समाज पहले ही खारिज कर चुकी है। कुशवाहा जिन्दगी भर अगर नीतीश कुमार के पैर धोकर पानी भी पिए तो नीतीश कुमार जी का कर्जा नही उतार सकते।