धमतरी (कुरुद) : अपने पति की लंबी आयु की कामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए किया जाने वाले करवा चौथ व्रत का इंतजार हर वर्ष महिलाओं को बेसब्री से रहता है। बदलते जमाने के साथ करवा चौथ मनाने के तरीकों में बदलाव तो आया है लेकिन लोगों की आस्था आज भी उतनी ही है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया।

परम्परानुसार चांद पूजन के दौरान महिलाओं ने छलनी में दीपक रख अपने पति के चेहरे को देखा और चौथ माता से अपने अखंड सुहाग की कामना की। व्रतधारी महिलाओं ने अपने पति के हाथ से पानी पीने और मिठाई से व्रत का पारणा करने की रस्म निभाई। करवा चौथ पर महिलाओं ने सज धज कर सोलह श्रृंगार किया। मंदिरों में दर्शन करने के साथ घर-परिवार के बड़े -बुजुर्गो से आर्शीवाद प्राप्त किया। करवा चौथ पर घर-घर में उल्लास और खुशियों का वातावरण रहा। घर-परिवार की महिलाओं ने सामुहिक रूप से पूजन कर व्रत का पारणा किया।

धमतरी (छत्तीसगढ़) से सूरज सिन्हा की रिपोर्ट