Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the all-in-one-seo-pack domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u479135809/domains/newsbharat24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the disable-gutenberg domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u479135809/domains/newsbharat24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the web-stories domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u479135809/domains/newsbharat24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस - News Bharat 24

भारतीय राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले शरद यादव शायद भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जो तीन राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शरद यादव की बेटी ने इसकी जानकारी दी है। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘पापा नहीं रहे’। शरद यादव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। शरद यादव 2003 में जनता दल बनने के बाद से लंबे समय तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। वह सात बार लोकसभा सांसद भी रहे।

पिछले कुछ वक्त से वह सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आ रहे थे। शरद यादव ने बिहार के मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया। दो बार वह मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा पहुंचे। शरद यादव शायद भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जो तीन राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार से लोकसभा के लिए चुने गए थे। शरद यादव भारतीय राजनीति के पुरोधा माने जाते हैं। वह इमरजेंसी के दौरान जेल भी गए थे।

14 जनवरी को उनके पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद स्थित उनके पैतृक गांव बंदाई में किया जाएगा। आज यानी 13 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास 5 A वेस्टेंड, छतरपुर फार्म, नई दिल्ली में रखा जाएगा। शरद यादव की बेटी और उनके दामाद ने इस संबंध में जानकारी दी है I

पीएम मोदी ने ट्वीट किया- शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ I अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया I वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे I मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा I उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं I शांति I

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ I लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे I उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं I

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार – ने शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।