पटना: जगदम कॉलेज छपरा के गणित विभागाध्यक्ष रहे और गणित के कई किताबों के लेखक प्रो जे एल कर्ण जी को आज प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय की ओर से आज कंकड़बाग में उन्हें याद किया गया। प्रो जे एल कर्ण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण के पिता थे। जेडीयू नेता मनोज लाल दास मनु ने स्व कर्ण को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा गरीब और मेधावी विद्यार्थियों को ऊपर उठाने में लगे रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद भी वे गणित के सेवा में अंतिम समय तक तत्पर रहे।

उनके पुत्र और भोजपुरी गुजराती छत्तीसगढ़ भाषा के फिल्मों के अभिनेता राजेंद्र कर्ण ने अगले साल से उनके पुण्यतिथि पर गणित विषय के होनहार विद्यार्थियों को जे एल कर्ण पदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
इस अवसर पर अनिल कर्ण, राजेश कुमार कंठ, के बी लाल, बैद्यनाथ लाल दास, सुनील कुमार कर्ण, वंदना दत्ता डॉली, रंजीत कर्ण, वंदना सिंहा, राजकुमार श्रीवास्तव, श्वेताश्रीवास्तव, रश्मि सिंहा, सीमा वर्मा आदि ने प्रो जे एल कर्ण को शिक्षा खासकर गणित विषय के लिय समर्पित बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
