सीतामढ़ी: बैरगनिया प्रखंड के भकुरहर वार्ड संख्या-19 में देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की इस घटना से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित परिवारों में मो. अनवर खान और नूर आलम खान शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपने छोटे भाई गुड्डू सिंह को अग्निपीड़ित परिवारों की सहायता के लिए भेजा।

गुड्डू सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के रूप में चावल, त्रिपाल और नकद राशि उपलब्ध कराई, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

इस दौरान पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने और उनकी जरूरतों के अनुसार आगे भी मदद करने की बात कही।

अगलगी की इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। ऐसे समय में स्थानीय स्तर पर मिली त्वरित सहायता से पीड़ितों को राहत मिली है।