मशहूर सिंगर आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 11 अप्रैल की रात तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुरुआती खबरों में हार्ट अटैक की बात कही गई, लेकिन परिवार ने बताया कि उन्हें सीने में संक्रमण और थकान की समस्या थी। बेटे आनंद ने उनके निधन की पुष्टि की। 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे अंतिम दर्शन और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार होगा।

शानदार करियर और उपलब्धियां

1933 में जन्मीं आशा भोसले ने 1943 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए और संगीत जगत में अलग पहचान बनाई। उन्हें 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2 नेशनल अवॉर्ड, दादा साहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण से नवाजा गया। उनका नाम दो बार गिनीज बुक में भी दर्ज हुआ।

निजी जिंदगी और परिवार

आशा भोसले ने दो शादियां की थीं। पहली शादी गणपतराव से हुई, जो सफल नहीं रही। बाद में उन्होंने मशहूर संगीतकार R. D. Burman से विवाह किया। उनके तीन बच्चों में से दो का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि बेटा आनंद उनका काम संभालते हैं।

You missed