पटना : अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि पिछले 17 मई 2021 को समस्तीपुर के सरायरंजन थाना के हरसिंहपुर कोठी के रामबिलास सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह की लाश जमुआरी नदी में मिली थी। सरायरंजन थाना में प्राथमिकी 78/21 दर्ज है पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही होने पर मैने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व अन्य को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र पांच महीने बाद सरायरंजन थाना पहुंचा तो जाँच शुरू हुई। कांड के आई.ओ.ने अपने जांच में जितवारपुर पंचायत के हरसिंहपुर कोठी के शराब माफिया रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उसके पुत्र संजीव कुमार सिंह को अजय कुमार सिंह के हत्या में संलग्न पाया।मृतक अजय कुमार सिंह हमेशा दोनो के द्वारा अवैध शराब बेचने का विरोध करता था। रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उसके पुत्र संजीव कुमार सिंह को जब जानकारी मिली तो वह मुखिया के साथ थाना पहुंच और तत्कालीन थानाध्यक्ष को तुरंत वर्तमान वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से फोन से बात करवाई । मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस मामले को समाप्त करने की बात थानाध्यक्ष से कही।उसके बाद से आज तक दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही इस हत्या में किसी की गिरफ़्तारी ही हुई। यह जानकारी खुद आई.ओ. से जब मैने पूछा तो उसने जानकारी दी। केश को पेंडिंग में डाल दिया गया।आज भी दोनों मंत्री विजय कुमार चौधरी व थाना के संरक्षण में खुलेआम शराब बेच रहा है जिसे जिले के अधिकारी से आम लोग तक जानते है।शराब माफिया, थानाध्यक्ष और मंत्री विजय कुमार चौधरी के गठजोड़ का परिणाम है कि अजय कुमार सिंह के हत्या के आरोपी खुलेआम घूम रहा है।


श्री राठौर ने इस संबंध में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिख कर इस कांड की जांच सीबीआइ से कराने के लिए पिछले दिनों पत्र भी लिखा है,जिससे मंत्री विजय कुमार चौधरी व शराब माफिया गठजोड़ का खुलासा हो और अजय कुमार सिंह के हत्यारे की गिरफ्तारी हो सके। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भी भेजी है।
संवाददाता सम्मेलन में राहुल कुमार, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।