पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार रहा I सदन में हंगामा कर रहे बीजेपी MLA जीवेश मिश्रा को मार्शल ने उठाकर बाहर निकाला गया। जिसके बाद बाद अन्य विधायकों ने भी जमकर हंगामा किया और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया I सदन से बाहर आने के बाद बीजेपी MLA जीवेश मिश्रा ने कहा कि वह सरकार के सिर्फ इतना सवाल करना चाह रहे थे कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस तरीके की घटना हुई, लेकिन मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं I सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है I मैंने बस हिंसा पर मुख्यमंत्री को सदन में बुलाकर जवाब मांगा था इसके लिए ही मुझे मार्शल बुलाकर आउट किया गया है I

सासाराम और बिहारशरीफ हिंसा पर हंगामा

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर सरकार पर आरोप लगाए और सरकार से जवाब मांगा I इस दौरान पक्ष और विपक्ष की ओर से काफी हंगामा देखने को मिली I बीजेपी ने सरकार की नाकामी को हिंसा का कारण बताया तो वहीं सत्ता दल के विधायकों का कहना है कि बीजेपी ने सोची समझी साजिश के तहत हिंसा फैलाने का काम किया है I इस दौरान स्पीकर ने हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट करने का आदेश दे दिया I जिसके बाद सदन में मौजूद मार्शल ने बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को उठाकर सदन से बाहर निकाल दिया I

You missed