ब्रह्मपुर (गंजाम) : ब्रह्मपुर के तुलसी नगर में माँ भैरवी कल्याण मंडप में चल रहे जिला शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जगहों से आये हुए प्रतिभागियों के बीच मुकाबले हुए जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर 7, 9,11,13,15 और 19 आयु वर्ग के विजेताओं को मुख्य अतिथि राजेंद्र पात्रा और के. के. शर्मा ने सम्मानित किया।

रविवार को खेली गई स्पर्धाओं के अंतिम मुकाबले में अंडर 7 की विजेता बनी छोटी सी बच्ची कृतिका झा ने अपनी शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। कृतिका मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के खड़का गांव के संजय झा की पुत्री हैं। कृतिका के माता-पिता ब्रह्मपुर (गंजाम) में उच्च विधालय में शिक्षक हैं।


जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 7 में कृतिका झा को पहला स्थान मिला। जे. पटेल दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 9 में शैलजा चर्ची पहला स्थान हासिल किया। हृदेश पाणिग्रही दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 11 में प्रतीक साहु को मिला पहला स्थान तो वहीं दूसरे स्थान पर सिंधजा चर्ची रहीं। अंडर 13 में जयेश पात्रा पहला स्थान हासिल किया तो वहीं दूसरे स्थान पर अभिषेक साहु रहे। अंडर 15 में पदमिनी पाणिग्रही पहले स्थान पर रही तो वहीं सुभदीपता महापात्रा को मिला दूसरा स्थान। अंडर 19 में ओम स्वरुप ने पहला स्थान हासिल किया तो वहीं दूसरे स्थान पर मिहीर महापात्रा रहे।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। आयोजकों ने बताया कि हमारा मकसद बच्चों की प्रतिभा को खोजकर उसे स्टेट लेवल के प्रतियोगिता में शामिल कराना है। जिला शतरंज प्रतियोगिता के इस मौके पर जिला शतरंज एसोसिएशन के संगठन सचिव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।