वैशाली : वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के बजरंग चौक स्थित महारानी मैरेज हाल में जन विकास शक्ति संगठन के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु विशाल जन सभा का आयोजन किया गया। कोदारी दौड़ी शक्ति संगठन (KDSS) को प्रवर्तित कर जन विकास शक्ति संगठन (JVSS) बनाया गया है। इस दौरान नवनियुक्त संगठन के पदाधिकारियों ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोदारी दौड़ी शक्ति संगठन (KDSS) को बोलने में लोग अच्छा महसूस नहीं करते थे। फिर भी सभी एकजुट होकर उस संगठन का अच्छे से निर्वहन किए और सभी को मदद करते थे। बहुत सारी बातों को ध्यान रखते हुए कोदारी दौड़ी शक्ति संगठन का नाम आज प्रवर्तित कर जन विकास शक्ति संगठन रखा गया है। सभी लोग बढ़ चढ़ कर इस संगठन का हिस्सा बन रहे हैं और आशा करते हैं इसी तरह संगठन में जुड़ते रहेंगे और बढ़ चढ़ कर सभी को मदद करते रहेंगे। कमजोर व्यक्ति की आवाज बनते रहेंगे। जन विकास शक्ति संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों में अजय सहनी (महासचिव), सुधा देवी (अध्यक्ष), रंजन कुमार (सचिव) ,देव कुमार सहनी (कोषाध्यक्ष), गौतम कुमार (उपाध्यक्ष), प्रमिला देवी (संयुक्त सचिव), रितिक कुमार( उपाध्यक्ष), शिव कुमारी देवी (संयुक्त सचिव), सावित्री देवी (लेखपाल) के पद पर नियुक्ति किए गए।इस संगठन के सभी नयनियुत पदाधिकारियों को संगठन के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि आशा करते हैं कि आप सभी अपने कार्य का निर्वहन अच्छे से करेंगे । और दबे-कुचले गरीब लोगो का आवाज बनेंगे।इस विशाल जन सभा में सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

वैशाली संवाददाता – मृत्युंजय कुमार