पटना: तेजस्वी की पहचान लालू से संजय झा की जनता से जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मानसिक रूप से बीमार है। लालू प्रसाद और राबड़ी जी से आग्रह है कि उनका इलाज जल्द कराए अन्यथा तेजस्वी यादव ये कहना शुरू कर देगें की कौन लालू प्रसाद और राबड़ी यादव। श्री मनु ने कहा कि तेजस्वी का यह कहना की कौन संजय झा तो उन्हें यह समझना चाहिए कि जब वो नावालिग थे और देश के अरबों रुपए के मालिक बन रहे थे उस समय संजय झा जी राजनीति में अपना पैठ बना चूके थे। संजय झा जी की पहचान जहा जनता की बदौलत है वही तेजस्वी यादव की पहचान मात्र इतनी है कि वे लालू राबड़ी के पुत्र है और माता पिता की कृपा से विपक्ष के नेता बने हैं न की जनता के बदौलत।

श्री मनु ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह कहना कि नीतीश कुमार उनकी जासूसी करा रहे है यह जनता के बिच गिरते जनाधार का प्रमाण है। सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के पास इतना कार्य है कि तेजस्वी जैसे भ्रष्ट लोगो का जासूसी करते रहे। लाख आरोप तेजस्वी लगाते रहे बिहार की जनता तेजस्वी के चाल चरित्र से पुरी तरह वाफिक है। कोइ प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

You missed