मधुबनी: मधुबनी जिले के मधेपुर निवासी डी के लाल दास और जैजैपट्टी की किरण दास ने आज अपने दाम्पत्य जीवन के पूरे पचास साल पूरे कर टूटते शादी के दौर में मिशाल पेश कर आज के युवा पीढ़ी को संदेश दिया है। आज से पचास साल पूर्व अपनी नई जिंदगी शुरू करने वाले दोनों ने अपने दाम्पत्य जीवन के पचास साल पूरा कर समाज खासकर युवा पीढ़ी को एक संदेश दिया कि पति पत्नी का रिश्ता अनमोल और अनूठा होता हैं जिसे जिंदगी के अंतिम समय तक निभाना चाहिए।अपने जिंदगी के 75 साल पूरा कर चुके श्री डी के लाल दास ने अपनी पत्नी किरण दास के साथ अपनी शादी की 50 वीं सालगिरह रांची के हॉलीडे इन के सभागार मनाया जिसमें स्थानीय, उनके बचपन के मित्र सैकड़ों रिश्तेदार, बेटे बेटी नाती पोते ने शिरकत की। इस अवसर पर उनके पुत्र मनीष पुत्रवधु स्नेहा, पुत्री निशा प्रीति दामाद अभिषेक और राजीव के अलावे बड़े भाई मदन लाल दास, संजय ,मीनू रतन, सुनील,नीलू, राजकुमार दिलीप, भूषण, नीलांबर, वीणा, पंकज, सतीश कुमार दास समेत सैकड़ों लोग उपस्थित होकर पचास साल को बेमिसाल बताते हुए सुखद जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जेडीयू नेता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि आज के जिंदगी में जिस तरह समाज में शादियां दो तीन सालों में टूट रही है और तलाक तक की नौबत आ रही है,वैसे में दोनों ने अपना पचासवां शादी की सालगिरह मना कर आज के पीढ़ी को नया संदेश दिया कि शादी विवाह जिन्दगी से जुड़ा रहता है न कि झूठ प्रपंच की नींव पर। अगर कोई भी पति पत्नी के रूप में निस्वार्थ रहे तो वे समाज के लिय एक एक आदर्श प्रस्तुत कर सकते है। आज के लोगों खासकर युवा पीढ़ी को चाहिए शादी की भावना को समझे और इनसे सीख लेकर अपनी शादी शुदा जिंदगी को सफल बनाए ताकि वे सब भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा श्रोत बन सके। दोनों दंपत्ति को स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की