दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। परिणाम चौंकाने वाले हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपनी-अपनी सीटें हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए। गौर करने वाली बात है कि केजरीवाल, सिसोदिया और जैन तीनों ही जेल जा चुके हैं। दिल्ली की जनता ने जेल जाने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अरविंद केजरीवाल 1,844 वोटों से हारे

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। प्रवेश वर्मा भाजपा की ओर से तो कांग्रेस की ओर से संदीप दिक्षित केजरीवाल को टक्कर दे रहे थे। केजरीवाल को 10वें राउंड तक कुल 20,190 वोट मिले तो वहीं प्रवेश वर्मा को 22,304 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ने केजरीवाल को 1,844 वोटों से हरा दिया। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित को 3503 वोट मिले हैं। बता दें, अरविंद केंजरीवाल शुरुआत से ही प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे थे। बता दें, प्रवेश वर्मा का कहना है कि वे अब गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे हैं।

600 वोटों से हारे मनीष सिसोदिया

अरविंद केजरीवाल के अलावा, दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से मैदान में थे। भाजपा के तरविंदर सिंह यहां से सिसोदिया को टक्कर दे रहे थे। सिंह ने सिसोदिया को 600 वोटों से हरा दिया है। बता दें, तरविंदर सिंह 2022 में ही भाजपा में शामिल हुए थे। वे इससे पहले तीन बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।

सत्येंद्र जैन

शकूर बस्ती से विधानसभा सीट नतीजे साफ हो गए हैं। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार करनैल सिंह 11 में से 10वें राउंड में 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। करनैल सिंह को अभी तक 52313 वोट मिला है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन को 32977 वोट मिले हैं।