वैशाली : वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान के नेतृत्व में एक दीवसीय रोषपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरणा प्रदर्शन का आयोजन बीते 13 जुलाई को पटना में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज किया गया था।

धरना को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने जमकर निशाना साधा और कहा कि यह धरना का आयोजन लोकतंत्र एवं भाजपा कार्यकर्ता की हत्यारी बिहार सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।इ स दौरान राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ता रोषपूर्वक प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर से शहीद मौजी सहनी स्मारक के निकट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।

इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्या सह संयोजिका प्रदेश अल्पसंख्यक महिला मोर्चा फिरदौस बेगम, युवा मोर्चा महामंत्री अमोद कुमार, आई टी सेल चंदन कुमार ,महामंत्री अभिषेक कुमार चमन कुमार , मनीष यादव, पुरुषोत्तम यादव, अजबलाल साह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

वैशाली संवाददाता- मृत्युंजय कुमार