पटना : भारतीय लोक चेतना पार्टी के बहार लेनिन जगदेव प्रसाद जी के 4 शहादत वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हाँल पटना में शोषित एकता राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कीर्तन प्रसाद कुशवाहा ने किया।

सम्मेलन में एकता राजनीतिक शुद्धता, बिहार के प्राचीन गौरव की पुर्नस्थापना, कृषि, स्वास्थ्य शिक्षा सामाजिक न्याय एवं रोजगार न्यायपालिका एवं बाढ़-सुखाड़ से संबंधित 9 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि मैं पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं बिहार की जनता को इस सम्मेलन के माध्यम से विश्वास दिलाता हूँ कि शोषित वर्ग के अंतर्गत आनेवाले अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अनुसूचित जाति/जनजाति हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई एवं अन्य उपेक्षित वर्गों में सामाजिक एवं राजनीतिक एकता करने हेतु पूरी शक्ति से कार्य करूँगा। जनसंपर्क अभियान के क्रम में मैंने अनुभव किया है शोषित वर्ग के लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में लड़ते झगड़तते रहते है ईर्ष्या-द्वेष की आग में जलते रहते हैं। चुनाव के समय मिठा जहर फैलाने वाले लोगों के झांसे में आते हैं तथा अपने वोट की असीम ताकत को भूल जाते हैं। भारतीय लोक चेतना पार्टी इनकी आपसी कटुता को दूर कर मित्रता एवं बल की भावना विकसित करने का अभियान लायेगी।

पार्टी का मानना है कि जबतक अनुसूचित जाति का नेता देश का प्रधानमंत्री तथा अतिपिछड़ा का नेता बिहार का मुख्य मंत्री नहीं बनेगा तब तक शोषित वर्गों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। इस समय को लेकर पार्टी बिहार के सभी जिलों एवं 40 लोकसभा क्षेत्रों में जनचेतना जागरण अभियान चलायेगी जिसका समापन 2 फरवरी 2024 को पटना में बिहार लेगिन जगदेव प्रसाद की जयंती के शुभ अवसर पर होगा।

सम्मेलन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-विनीय युवा कोषाध्यक्ष सतीश कुमार दांगी महासचिव अशोक कश्यप, नंद कुमार व प्रमोद कुमार गाँधी, अमरेन्द्र कुमार सचिव राजेश कुशवाहा महिला श्रीमति रीना वर्मा, अशोक पासवान, रवीन्द्र कुमार दांगी, श्रीमति सपना पासवान, दिपक कुमार दांगी, महेश राय, मनोज कुमार दांगी, अमरजीत कुमार, कमल किशोर बिन्दु, गुरुलाल दागी विजय कुमार सिंह, प्रेम कुमार विद्यार्थी, मिश्रीलाल वर्मा, राम नरेश सिंह, जीव कुमार, प्रभात कुमार दोनों ने सम्बोधित किया।