साहेबगंज: प्रसंजीव फाउंडेशन की ओर से शाश्वत शौर्य का जन्मदिन स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम एवं मूक-बधिर विद्यालय में सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में केक काटकर रासन सामग्री का वितरण किया गया, वहीं मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के बीच केक, स्नैक्स, कॉपी एवं पेन का वितरण कर खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम में इंजीनियर गौरी शंकर यादव (बिहार प्रदेश संयोजक), गौतम दुबे (झारखंड प्रदेश कार्यक्रम सचिव) एवं अभिषेक सिन्हा (झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव) की उपस्थिति रही।

साहेबगंज जिला के सक्रिय सदस्यों में सोनू कुमार, प्रेम गोस्वामी, विनीत कुमार, आकाश कुमार, अभिषेक आनंद, रजनीश पांडे, बबलू पासवान, गरीब उरांव एवं हेमंत उरांव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा गजाधर प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं आवेश गुप्ता (इंडियन पोस्ट ऑफिस बैंक मैनेजर) की भी उपस्थिति रही।

 

प्रसंजीव फाउंडेशन के निदेशक मंडल में माधुरी कुमारी (निदेशक), अजय कुमार आजाद (निदेशक) एवं सानु कुमार (निदेशक) के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्या, मनीषा एवं शिवानी (सक्रिय सहयोगी) की अहम भूमिका रही।

फाउंडेशन वर्तमान में बिहार एवं झारखंड जैसे दो राज्यों में सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों के माध्यम से समाज के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

निदेशक का संदेश:

“समाज सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची सफलता है। प्रसंजीव फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा, सेवा और सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानवता की सेवा करें।