बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने रविवार को सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं।
सीट बंटवारे होते ही एनडीए अब ज़मीनी स्तर पर प्रचार अभियान को तेज करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर से बिहार में धुआंधार चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे। इस घोषणा के बाद, सभी घटक दलों का ध्यान अब उम्मीदवारों के चयन और उन्हें जल्द से जल्द मैदान में उतारने पर केंद्रित हो गया है।
बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है–
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट
जीतन राम मांझी की पार्टी को मिली ये सीटें
टेकारी
कुटुंबा
अतरी
इमामगंज
सिकंदरा
बराचट्टी
उपेन्द कुशवाहा की पार्टी इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
सासाराम
दिनारा
उजियारपुर
महुआ
बाजपट्टी
मधुबनी
सीट शेयरिंग पर क्या बोली JDU?
वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हम एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है। एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी सीट शेयरिंग फॉर्मूला का हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं। बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार।