पटना : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया सहित तीन सचेतकों ने अपने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, सचेतक राणा रणधीर सिंह, गायत्री देवी और रत्नेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को वेतन का चेक सौंपकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधियों के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा और कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता करना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई यह राशि बाढ़ से प्रभावित परिवारों सहित जरूरतमंद लोगों की मदद में उपयोगी साबित होगी।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया यह योगदान आपदा के समय जरूरतमंद परिवारों की सहायता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।