रांची : झारखंड की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर बड़ी राहत लेकर आई है। हाल ही में जब योजना की 15वीं किस्त महिलाओं के खातों में भेजी गई थी, उसके बाद से 16वीं और 17वीं किस्त को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। अब विभागीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने दोनों किस्तों को एक साथ जारी करने का फैसला लिया है, जिससे महिलाओं को सीधे ₹5000 का लाभ मिलने वाला है।
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यह राशि दो चरणों में भेजी जाएगी और सभी पात्र महिलाओं को 20 दिसंबर तक पैसा मिल जाएगा। जिन महिलाओं का नाम पेमेंट लिस्ट में शामिल है, उन्हीं के बैंक खाते में यह राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है। पहले चरण में कुछ जिलों की महिलाओं को भुगतान शुरू हो चुका है, जबकि बाकी जिलों में भी तय समय पर राशि पहुंचा दी जाएगी। यह योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है।
मंईयां सम्मान योजना की 16वीं और 17वीं किस्त को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि सरकार ने लाभार्थी महिलाओं की पेमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में दर्ज है, उन्हें दोनों किस्तों की राशि एक साथ यानी ₹5000 दी जाएगी। यह फैसला खास तौर पर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जिनकी पिछली किस्त किसी कारण से रुकी हुई थी।
सरकार के अनुसार यह भुगतान लगभग 50 लाख से अधिक महिलाओं को किया जाएगा। राशि दो चरणों में ट्रांसफर होगी ताकि किसी भी तरह की तकनीकी समस्या न आए। पहले चरण में चयनित जिलों की महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जा रहा है और दूसरे चरण में शेष जिलों को शामिल किया जाएगा। अगर किसी महिला का नाम लिस्ट में है और बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है, तो उसे बिना किसी परेशानी के ₹5000 की राशि प्राप्त होगी।
मंईयां सम्मान योजना की 16वीं और 17वीं किस्त का भुगतान आज से शुरू हो चुका है। सरकार ने पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को प्राथमिकता दी है, क्योंकि इन जिलों में लाभार्थियों का सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका था। इन जिलों में रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं।
इन जिलों की महिलाओं के बैंक खाते में ₹5000 की राशि DBT के माध्यम से भेजी जा रही है। सरकार का कहना है कि दूसरे चरण में बाकी जिलों की महिलाओं को भी तय समय सीमा के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। इस तरह राज्य की सभी पात्र महिलाओं को 20 दिसंबर तक योजना की पूरी राशि मिल जाएगी।
Maiya Samman Yojana 16th 17th Installment Payment List Check कैसे करें?
* सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
* अब होमपेज पर लाभार्थी या पेमेंट लिस्ट से जुड़ा विकल्प चुनना है।
* अब यहाँ आपको जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव की जानकारी भरना है।
* सभी जानकारी सही भरने के बाद सूची देखने का विकल्प चुनना है।
* स्क्रीन पर पेमेंट लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें अपना नाम खोजना है।
* नाम सूची में होने पर बैंक खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
* चाहें तो सूची को डाउनलोड करके सुरक्षित भी रखा जा सकता है।
