वैशाली: चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर महुआ डीएसपी सुरभ सुमन, पातेपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय, पातेपुर प्रभारी थानाध्यक्ष हसन सरदार, ने पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा स्थित नून नदी घाट, चपकी पोखर, डुमरा पोखर आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया। और छठ घाटों पर व्यवस्था का जायजा लिया। पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से घाटों में सुरक्षा व्यवस्था, पानी की गहराई, बैरिकेडिंग, अकास्मात सेवाएं, बिजली की व्यवस्था, साफ-सफाई और ट्रैफिक की व्यव्स्था पर विभाग के कर्मियों, पुलिस कर्मियों, समिति के लोगों को कई दिशा निर्देश दिए। किसी भी प्रकार के कोई परेशानी हो तो तुरंत सूचना दी जाए।

महुआ डीएसपी सुरभ सुमन ने कहा कि यह परम आस्था का महापर्व हैं। लोग एक-दूसरे को सहयोग करते हुए सात्विक रूप से सारे कार्य करते हैं। इस पर्व में प्रशासन को बहुत कुछ करना नही पड़ता हैं लेकिन कुछ चीजें हैं जिसे समय से देखना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। खासकर छठवर्तीयों को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। छठ घाट पहुंचे लोग अपने छोटे बच्चो को अपने साथ रखें। और उस पर निगाह बनाए रखें। वहीं बीडीओ मनोज कुमार राय ने कहा कि यह आस्था का महापर्व हैं। इस पर्व में लोग खुद जिम्मेदारी लेकर चीजों को दुरस्त रखते हैं।वैसे प्रशासन लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। इस मौके पर पातेपुर प्रभारी थानाध्यक्ष हसन सरदार,सभी घाटों पर स्थानीय लोग। आदि मौजूद थे।

इस महापर्व छठ में सभी लोग अपने घरों पर लोक आस्था का महापर्व छठ मना रहे हैं।जबकि प्रशासन जनता की सुरक्षा में अपने ड्यूटी पर दिनरात लगे हैं। और छठव्रतियों को किसी प्रकार के कोई परेशानी न हो इसके लिए हर सुविधा का ख्याल रख रहे हैं।

वैशाली संवाददाता – मृत्युंजय कुमार