कार्यक्रम में रेफरी की भूमिका सुजीत कुमार एवं निपेंद्र कुमार पासवान ने निभाई। अतिथियों का स्वागत PEFI बिहार के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने प्रतीक चिह्न एवं मोमेंटो भेंट कर किया।
इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

सब जूनियर बालिका वर्ग में अंडर-14 किलोग्राम कैटेगरी में सानवी राज ने स्वर्ण और मरयम खान ने रजत पदक जीता। अंडर-18 से 20 किलोग्राम में गरिमा कुमारी, 20-22 किलोग्राम में शानवी कुमारी ने स्वर्ण तथा श्रुति देशमुख ने रजत, 22-24 किलोग्राम में शांभवी ने स्वर्ण और वैष्णवी सिंह ने रजत पदक हासिल किया।
24-26 किलोग्राम वर्ग में आराध्या सिंह, 41-47 किलोग्राम में प्राणवी सृष्टि ने स्वर्ण तथा शिवांशी प्रिया ने रजत, जबकि 26-29 किलोग्राम में अनाया गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता।
सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर-16 में जोहान इनाम, 27-29 किलोग्राम में लक्ष्य कुमार, 16-18 किलोग्राम में मो. अबू सूफिया, 29-32 किलोग्राम में आदित्या आनंद, 18-21 किलोग्राम में मयंक ने स्वर्ण तथा रक्षित राज ने रजत पदक प्राप्त किया।
35-37 किलोग्राम में सार्थक कुमार, 38-41 किलोग्राम में आढ़ती भगत, 41-44 किलोग्राम में अंश राज भारद्वाज, 23-25 किलोग्राम में अभिषेक राज ने स्वर्ण तथा रोहन कुमार ने रजत, जबकि 25-27 किलोग्राम में निर्भय कुमार पासवान ने स्वर्ण पदक जीता।
कैडेट वर्ग में बालक 33-37 किलोग्राम में लक्की राज ने स्वर्ण पदक जीता। कैडेट बालिका वर्ग में आकृति कुमारी, 33-37 किलोग्राम में काजल सिन्हा, 51-55 किलोग्राम में पलक कुमारी ने स्वर्ण तथा प्रकृति आर्या ने रजत और 55-59 किलोग्राम में पाविका प्राप्ति ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
सब जूनियर वर्ग में अंडर-45 किलोग्राम में शिवम कुमार, 45-48 किलोग्राम में निहाल राज और 59-63 किलोग्राम में रोहित सिन्हा ने स्वर्ण पदक जीता।

सीनियर बालक वर्ग में 54-58 किलोग्राम में चंद्रभूषण कुमार चौधरी, 58-63 किलोग्राम में शेर सिंह तथा 80-87 किलोग्राम में निपेंद्र कुमार पासवान ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
जूनियर बालिका वर्ग में 44-46 किलोग्राम में ऋषिका और 49-52 किलोग्राम में इशाक्षी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में अंडर-46 किलोग्राम में जूही शर्मा, 46-49 किलोग्राम में ऋषिका कुमारी, 49-53 किलोग्राम में सुमन देवी और 53-57 किलोग्राम में इशाक्षी शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
महोत्सव में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।
मुंगेर से राजा रमन झा की रिपोर्ट
