पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल में जाकर पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह का हाल चाल जाना। उन्होंने चन्द्रशेखर सिंह से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने पारस अस्पताल के चिकित्सकों से भी चन्द्रशेखर सिंह के इलाज के संबंध में जानकारी ली। डेंगू से संक्रमित होने के बाद चन्द्रशेखर सिंह का पारस अस्पताल में इलाज चल रहा है।