पटना : बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में सीए. संजय कुमार झा द्वारा लिखित कुल 16 पुस्तकों का लोकार्पण किया।

आज का युवा (जेनG) कैसा हो ?

* वेद-वेदांत और चाणक्य नीति आधारित भारत का आर्थिक एवं शासन मॉडल।

* धर्म से न्याय तकः भारतीय न्याय परंपरा और आधुनिक न्याय संहिता का पुनरावलोकन।

* ऋषियों की खेतीः भारतीय धर्म और ज्ञान परंपरा आधारित प्राकृति कृषि प्रणाली।

* बिहार विजन 2030 दो ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था की ओरः एक अनुसंधान आधारित रोडमैप।

* भारतीय लोकतंत्र में विधायक का आचरण, दायित्व और प्रर्शिक्षण मार्गदार्शिका।

* आत्मनिर्भर भारत अभियानः उत्पति, उद्देश्य और प्रासंगिकता।

* नई शिक्षा नीति 2020 व्यक्ति निर्माण से विश्व – गुरू भारत।

* पुस्तकः वैदिक न्याय से आधुनिक भारतीय न्याय तक।

* वित्त रहित महाविद‌यालयः संकट, सुधार और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में भविष्य की दिशा।

* खेती का विज्ञान भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक तकनीक का समन्वय।

* न्यू एज इकोनॉमी आत्मनिर्भर भारत दिव्य महापरियोजना।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ये पुस्तकें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विषयों का समावेश करती हैं। ये सभी पुस्तकें लेखक के ज्ञान, अनुभव, रचनात्मकता, वैदिक- वैदांतिक चिंतन, आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवैधानिक विवेक, सरकार के नीति-निर्माण का बोध, विभिन्न पीढ़ियों की अवधारणा की समझ को परिलक्षित करती है। ये पुस्तकें सभी आयु वर्ग एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमि के पाठकों के लिए प्रासंगिक है। मैं लेखक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।