रांची : रांची के पिस्का मोड़ पर सवर्ण समाज के लोगों ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी नियमों के विरोध में बंटी सिंह राजपूत और विकास कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हुए। छात्रों ने हाथों में जलती मशालें और तख्तियां लेकर यूजीसी एक्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस नियम को “काला कानून” करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मशाल जुलूस के दौरान विरोधी नारे लगाए गए और काला कानून वापस लेने की मांग जोर-शोर से दोहराई गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
