पटना : सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा है कि दर्शन शास्त्र से जीवन के कई उलझे प्रश्नों का उत्तर मिलता है। पूर्व राज्यपाल पटना सिटी के आर पी एम कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी सह पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ओरिएंटल कॉलेज की दर्शन शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ फौजिया परवीन की पुस्तक ‘दर्शन’ का विमोचन किया।

इस पुस्तक को एमजेसी सेमेस्टर सिक्स के लिए लिखा गया गया है। इस अवसर पर प्रोफेसर आर सी सिन्हा, प्रोफेसर पुम्मम सिंह , प्रोफेसर नागेंद्र मिश्रा समेत अनेक लोगों ने दर्शन शास्त्र की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे ।