मधुबनी: प्रसंजीव फाउंडेशन द्वारा मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत ग्राम सलखनियाँ में पूर्व से संचालित अम्बेडकर कोचिंग सेंटर को नि:शुल्क कोचिंग सेंटर के रूप में उद्घाटित किया गया। इस कोचिंग सेंटर के निदेशक सुनील कुमार हैं।

प्रसंजीव फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना करना तथा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसी उद्देश्य के तहत इस कोचिंग सेंटर को नि:शुल्क रूप में पुनः संचालित किया गया।

सभी अतिथियों एवं कोचिंग सेंटर के निदेशक सुनील कुमार तथा सहयोगी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ग्रामीण अभिभावक, महिलाएं, पुरुष एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रसंजीव फाउंडेशन के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को कॉपी और कलम देकर प्रोत्साहित किया गया तथा टॉफी बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कोचिंग सेंटर के निदेशक एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन संचालक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

उद्घाटन समारोह में फाउंडेशन की निदेशक माधुरी कुमारी, अजय कुमार आजाद, सोनू कुमार, संयुक्त सचिव गौतम दुबे, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि वीणा देवी (शिक्षिका, एकहरी), अभियंता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौड़ी शंकर यादव, अवकाश प्राप्त अभियंता परमेश्वर मेहरा, राजेन्द्र राम (अवकाश प्राप्त बड़ा बाबू, समाहरणालय मधुबनी), जो जिला सचिव – संत शिरोमणि रविदास जन चेतना महासंघ एवं SC/ST/EBC/OBC संयुक्त मोर्चा, मधुबनी से भी जुड़े हैं, सेना से अवकाश प्राप्त शिव शंकर यादव, लाल वचन राम (शिक्षक), जगदीश राम (अवकाश प्राप्त सहायक), सज्जन राम (डीलर) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।