पटना : बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी सुरभि आंनद की शादी समारोह में बारात स्वागत के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाईटेड के प्रमुख नेताओं-मंत्रियों के साथ पहुंचे। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक करीबी MLC सुनील सिंह दिन में ही हाजिरी लगा गए। जिस समय मुख्यमंत्री विवाह स्थल पर थे, उस समय आनंद मोहन परिवार के आसपास ज्यादातर नेता जदयू के ही थे। भाजपाइयों में पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ही इकलौते नजर आए। बारात के स्वागत में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आनंद मोहन के साथ दरवाजे पर भी रहे। झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास को पटखनी देने वाले झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय की उपस्थिति चर्चा में रही।

जदयू-कांग्रेस की उपस्थिति रही प्रभावी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम करीब सात बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी आदि के साथ पहुंचे। लगभग इसी समय भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव भी सुरभि-राजहंस की शादी में शरीक होने के लिए। इससे पहले यूपी से मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे हुए थे। रात करीब आठ बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी पहुंचे। भाजपा के प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार सिंह, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।

सुरभि आनंद और हंसराज की शादी की चर्चा पूरे बिहार और राज्य की राजनीति में जोरों पर है। शादी के दौरान दो कड़े दुश्मनों पप्पू और आनंद को एक दूसरे से गले मिलते देखा गया। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने शिरकत की।

ऐसा था शादी का अरेंजमेंट

पटना के चक बैरिया स्थित 17 एकड़ का फार्म हाउस द विश्वनाथ फार्म्स में पूर्व सांसद आनंद मोहन की इकलौती बेटी सुरभि आनंद की शादी हो चुकी है। इसके लिए फार्म्स को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शादी में आने वाले VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए अलग से प्रबंध था। वेन्यू में होने वाली इस बड़ी शादी में 11 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। आनंद मोहन कि बेटी की शादी में आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए हर मुमकिन कोशिश की।

30 प्राइवेट बाउंसर, 100 कार्यकर्ता देख रहे थे अरेजमेंट बुधवार दोपहर 1 बजे ही आनंद मोहन के परिवार के सभी सदस्य विश्वनाथ फार्म पहुंच गए थे। विश्वनाथ फार्म्स में शादी की देख-रेख में 100 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। इन्हें I-CARD भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके साथ 30 प्राइवेट बाउंसर VVIP और VIP गेस्ट्स के लिए। वहीं जीरो माइल से फार्म्स तक सैकड़ों सरकारी सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया था।

कैटरिंग संभाल रहे थे 500 लोग कैटरिंग और हलवाई के काम में जुड़े थे। मिठाई बनाने का काम भी पिछले दो दिनों से ही लगातार चल रहा था। इसमें मिठाई की संख्या लाखों में बताई जा रही है।