रायपुर (छ.ग): छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मदद्देनजर भाजपा ने सोमवार दोपहर 64 उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांद गांव से उम्मीदवार बनाया है। सूची में तीन सांसदों को टिकट दिया गया है, जबकि दो पूर्व आईएएस और नौ महिलाएं शामिल हैं। दूसरी सूची में भाजपा ने 19 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति पर भी भरोसा जताया है।

पहली सूची में थे 21 उम्मीदवारों के नाम

इससे पहले भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें कांकेर से आशाराम नेताम, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी और कोरबा से लखनलाल देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया था। पहली सूची में भाजपा ने 10 अनुसूचित जनजाति और एक एससी के अलावा सांसद विजय बघेल के नाम पर मुहर लगाई थी।

BJP का कमजोर सीटों पर फोकस

सूत्रों के अनुसार, भाजपा जिन सीटों पर कमजोर है, वहां पर अपने प्रत्याशियों का एलान पहले कर चुकी है। वहीं, इस बार के चुनाव में जाति समीकरण को भी प्राथमिकता देकर लिस्ट जारी करने की रणनीति बनाई गई है।

स्टेट ब्यूरो ईश्वर कुमार की रिपोर्ट