पटना: नीतीश सरकार ने राज्य के सभी जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों का नाम फाइनल कर दिया है। डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पटना का प्रभारी मंत्री बनाया गया है तो विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर के साथ भोजपुर का प्रभारी बनाया गया है। अशोक चौधरी पर खास मेहरबानी दिख रही है। उन्हें तीन जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

किस मंत्री को मिला किस जिले का जिम्मा?:

1. श्री सम्राट चौधरी-  पटना

2. श्री विजय कुमार सिन्हा-  मुजफ्फरपुर, भोजपुर

3. श्री विजय कुमार चौधरी- पूर्वी चम्पारण, नालंदा

4. श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव-  वैशाली, सारण

5. श्री श्रवण कुमार-  समस्तीपुर, पूर्णियां

6. श्री मंगल पाण्डे-  दरभंगा, पश्चिमी चम्पारण

7. डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल- भागलपुर, गयाजी

8. श्री अशोक चौधरी- सीतामढी, शिवहर, जहानाबाद

9. श्रीमती लेशी सिंह- मधुबनी, मधेपुरा

10. श्री मदन सहनी-  सुपौल, खगड़िया

11. श्री राम कृपाल यादव- कैमूर

12. श्री संतोष कुमार सुमन- औरंगाबाद

13. श्री सुनील कुमार- रोहतास, लखीसराय

14. श्री मो० जमा खान- किशनगंज, शेखपुरा

15. श्री संजय सिंह ‘टाईगर- बांका

16. श्री अरूण शंकर प्रसाद- बेगूसराय

17. श्री सुरेन्द्र मेहता- कटिहार

18. श्री नारायण प्रसाद- गोपालगंज

19. श्रीमती रमा निषाद- बक्सर

20. श्री लखेन्द्र कुमार रौशन- अररिया

21. सुश्री श्रेयसी सिंह- नवादा

22. डॉ० प्रमोद कुमार-  सहरसा, सिवान

23. श्री संजय कुमार- मुंगेर

24. श्री संजय कुमार सिंह- जमुई

25. श्री दीपक प्रकाश- अरवल

प्रभारी मंत्रियों का काम :

सरकार ने साफ किया है कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष भी होंगे। वे जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। योजनाओं की निगरानी करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि योजनाएं समय पर और सही तरीके से पूरी हों। इसके अलावा प्रभारी मंत्री कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी नजर रखेंगे। सरकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा होगी। प्रशासनिक कामकाज में आ रही समस्याओं को भी वे सीधे अधिकारियों के सामने उठाएंगे। आम लोगों से जुड़ी शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाएगा।