Jharkhand Charter Plane Crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस रास्ते में ही ताबूत बन गई। एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कथीयातु के जंगलों में क्रैश हो गई है। इसमें पायलट- क्रू मेंबर समेत 7 लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि यह क्रैश तब हुआ, जब एयर एंबुलेंस ने शाम करीब 7.10 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के साथ ही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। हादसे के बाद जांच का आदेश दिया गया। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो पूरे मामले की जांच करेगी। हादसे की जांच के AAIB की टीम भेजी जा रही है।

प्लेन के इंजन का पंखा (बाएं), प्लेन का इंजन (दाएं)

जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस में दो पायलट कैप्टन विवेक विकास बिलागत और कैप्टन सवरदीप सिंह सवार थे। इनके साथ इस फ्लाइट में कुल पांच यात्री थे। इनमें संजय कुमार मरीज थे। उनके साथ अटेंडेंट अर्चना देवी, अटेंडेंट धुरु कुमार, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा जा रहे थे।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक,चार्टर्ड मेडिकल एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद अगले एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टेशन से संपर्क किया। हालांकि, हैंडओवर के बाद, एयरक्राफ्ट से संपर्क टूट गया और इसने रांची एयरपोर्ट से आगे कोई संपर्क नहीं किया। राज्य के अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया, और सभी जरूरी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) का पालन किया जा रहा है।

टेक-ऑफ के तुरंत बाद रडार से हुआ लापता 
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के सूत्रों ने कन्फर्म किया कि एयरक्राफ्ट टेक-ऑफ के तुरंत बाद रडार से गायब हो गया।
डीजीसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV, जो मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट के लिए रांची-दिल्ली सेक्टर जा रहा था, झारखंड के चतरा जिले की कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया। इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे।

रांची से एयर एंबुलेंस ने भरी थी उड़ान
एयरक्राफ्ट ने 19:11 बजे पर रांची से उड़ान भरी थी। कोलकाता से संपर्क होने के बाद, 19:34 बजे पर एयरक्राफ्ट का कोलकाता से संपर्क और RADAR संपर्क वाराणसी से लगभग 100 NM साउथ-ईस्ट में टूट गया। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर है और AAIB टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

लोकल लोगों ने बताया कि मौके पर प्रोपेलर और इंजन के कुछ हिस्से दिख रहे थे। जानकारी मिलने के बाद, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस की टीमें इलाके में पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। जांच के हिस्से के तौर पर खराब मौसम और टेक्निकल खराबी की संभावना की भी जांच की जा रही है।

You missed