India vs West Indies : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होगा और दोनों टीमों के बीच ये मैच 5 मार्च को खेला जाएगा।

कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और फिर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए और मैच को जीत लिया। संजू ने एक छक्का और फिर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। संजू सैमसन इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे।

5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल

सुपर 8 में ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और भारत जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा। भारत ग्रुप 2 की अंकतालिका में 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहा जबकि साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा।

संजू ने खेली 97 रन की नाबाद पारी

भारत के ओपनर बैटर अभिषेक शर्मा और इशान किशन इस मैच में 10-10 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया और फिर उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। शिवम दुबे भी इस मैच में 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए।

बुमराह ने 2 तो हार्दिक और वरुण ने 1-1 विकेट लिए

वेस्टइंडीज के ओपनर शाई होप को वरुण ने 32 रन पर बोल्ड कर दिया। हेटमायर को बुमराह ने 27 रन पर आउट किया फिर चेज का 40 रन पर काम तमाम कर दिया। रोस्टन रेज 40 रन पर बुमराह जबकि रदरफोर्ड 14 रन पर हार्दिक पंड्या का शिकार बने। जेसन होल्डर ने 22 गेंदों पर नाबाद 37 रन जबकि पॉवेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 2 जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिए।