मुंगेर: जमुई में आयोजित होने वाली सीनियर बिहार स्टेट मेंस एंड वूमेंस खो-खो चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला की पुरुष एवं महिला खो-खो टीम जमालपुर जंक्शन से ट्रेन द्वारा जमुई के लिए रवाना हुई। टीम का नेतृत्व मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुंगेर जिला टीम की ओर से सौम्या वर्णवाल, श्रेयसी सिंह, सान्या राज, प्रिंसी आर्यन, हनी कुमारी, शिवानी कुमारी, वर्षा कुमारी, निकिता कुमारी, विद्या भारती, मुस्कान कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिशु राज, गोलू कुमार, आयुष कुमार, अंशु कुमार और अंकित कुमार सहित कई खिलाड़ी रवाना हुए।

मुंगेर जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरिमोहन सिंह ने बताया कि टीम पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है।

टीम के रवाना होने के मौके पर आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, मुंगेर जिला खो-खो संघ, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार तथा फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

मुंगेर से विवेक यादव की रिपोर्ट