रांची: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित बोर्ड मिडिल स्कूल के हेडमास्टर शफक इकबाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को काटकर कुर्सी-टेबल और ब्लैकबोर्ड साफ करने का कपड़ा बना लिया। इसकी जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग भड़क उठे। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने स्कूल का घेराव किया। बाद में पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। उनकी अलमारी से कटा हुआ तिरंगा भी मिला है। शिक्षा विभाग ने तिरंगे का अपमान करने के आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उसे हेडमास्टर के पद से हटा दिया गया है। स्कूल पहुंचकर लोगों ने किया हंगामाहेडमास्टर ने क्लास के दौरान ही तिरंगे को कैंची से काट दिया। इसके बाद कटे हुए कपड़े से कुर्सी पर जमी धूल झाड़ी और उसी से ब्लैक बोर्ड साफ किया। क्लास में मौजूद बच्चों ने घर लौटकर जब पैरेंट्स को यह जानकारी दी तो बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे लोगों ने खूब हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुबोध राय, कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। सबने आरोपी हेडमास्टर शफक इकबाल को जमकर फटकार लगाई।