भागलपुर : अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के ओर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। शीला विवाह भवन बूढ़ानाथ मंदिर रोड स्थित जिला कार्यालय में अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के बैनर तले सुभाष चंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया I जिसमें मुख्य अतिथि बलराम मंडल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा सदस्य एवं विधायक सुबोध राय भी उपस्थित हुए। इस बैठक में आगामी दिनांक 20. 2. 2024 को मिलर हाई स्कूल मैदान में धनुक अधिकार महारैली को सफल बनाने पर सभी वक्ताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

इस बैठक में ओमप्रकाश मंडल कार्यकारी जिला अध्यक्ष भागलपुर, विनोद मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष, सकलेंद्र मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष, बिंदेश्वरी मंडल प्रदेश महासचिव, मृत्युंजय कुमार सिंह मुखिया, लक्ष्मी नारायण मंडल अधिवक्ता, सदानंद सिंह धानुक बांका अध्यक्ष, अनिल कुमार मंडल मुंगेर जिला अध्यक्ष ,बिट्टू सिंह मुंगेर जिला सचिव ,पवन सिंह धानुक, कुमारी कल्पना पार्षद, इंदु देवी, धर्मेंद्र राय शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष, रामस्वरूप मंडल जगदीश, मंडल फेकू लाल राय, अनिल मंडल, गणेश मंडल ,घनश्याम मंडल आदि सैकड़ो धनु क समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि महारैली का उद्देश्य धानुक जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करना, शहीद रामफल मंडल की आदमकद प्रतिमा सभी जिला मुख्यालय में लगे एवं आबादी के आधार पर राजनीतिक भागीदारी मिले।

भागलपुर से राजा रमन झा की रिपोर्ट