पटना : किरण ऑटोमोबाइल्स ने शहर के बोरिंग कैनाल रोड में अपने नए शोरूम का शुभारम्भ किया है। महिंद्रा के इस नए ब्रांच का उद्घाटन 30 अक्टूबर को शहर की मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी और भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने संयुक्त रूप से ने फीता काटकर किया।

ग्राहकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह शोरूम महिंद्रा रेंज के वाहनों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एक कार्यशाला उपलब्ध कराता है। किरण ऑटोमोबाइल्स महिंद्रा कार के सभी मॉडल अपने ग्राहकों को एक ही स्थान पर व्यापक विविधता प्राप्त करने में सक्षम है। इसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सर्वोत्तम ग्राहक सेवा प्रदान करना है। किरण ऑटोमोबाइल्स मूल मूल्यों द्वारा निर्देशित है। इसकी ग्राहक सेवा इसे अन्य शोरूम से अलग बनाती है। किरण ऑटोमोबाइल्स बिहार-झारखण्ड के बाजार में एक मानक नाम है। देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी द ऑल न्यू स्कॉर्पियो-एन से मार्केट में तहलका मचा दिया है।

महिला सशक्तीकरण का बेजोड़ नजारा

आपको जानकर हैरानी होगी कि महिंद्रा के इस शो रूम में सभी स्टाफ महिलायें हैं। इस शोरूम में महिला सशक्तीकरण का बेजोड़ नजारा देखने को मिल रहा है। किरण ऑटोमोबाइल्स द्वारा एक तरह से यह महिलाओं के प्रति सम्मान है। उनकी काबिलियत की स्वीकार्यता है। इस शोरूम को चलाने की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की इस टीम के हाथ में होगी। जिसमें फरहत फातमा, सुभ्रा कुमारी, सोनाली शर्मा, अंजनी भारती, प्रियाली कुमारी, सुमन कुमारी और मनीषा सिंह अपने बुलंद हौसलों से एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। किरण ऑटोमोबाइल्स ने देश में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है। इस बार किरण ऑटोमोबाइल्स के इस कदम की न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश भर में तारीफ़ हो रही है।

किरण ऑटोमोबाइल्स ने महिंद्रा का अब एक पूरा शोरूम महिला कर्मचारियों के हवाले करने का फैसला किया है। इस शोरूम में कार से सम्बंधित हर जिम्मेदारी महिला कर्मचारी संभालेंगी। यूँ कहें कि किरण ऑटोमोबाइल्स शोरूम बेहतरीन कार्स के लिए वन स्टॉप सोल्यूशन है।

सर्वश्रेष्ठ डीलर के रूप में हो चुके हैं सम्मानित

किरण ऑटोमोबाइल्स को वर्ष 2016 में बिहार झारखण्ड के सर्वश्रेष्ठ डीलर के रूप में सम्मानित किया जा चूका है। इसके आलावा भी एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।