रांची : झारखंड विधानसभा परिसर के मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बहुचर्चित हिंदी मासिक पत्रिका “करंट खबर” का विमोचन किया। पत्रिका का अवलोकन करते हुए श्री सोरेन ने झारखंड से प्रकाशित इस हिंदी पत्रिका की विशेषताओं पर अपनी सकारात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पत्रिका झारखंड राज्य सहित देश के अन्य राज्यो में अपनी बेहतर एवं निष्पक्ष लेखनी तथा गुणात्मक समाचार के लिए एक अलग पहचान रखता है। करंट खबर जन आकांछाओ का पर्यायवाची है। इस लोकप्रिय हिंदी मासिक पत्रिका में पूरे झारखंड के समाचार समाहित होते है और इस पत्रिका से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी हासिल होती हैं। यह हिंदी मासिक पत्रिका जन जन की पसंद बने, यही इस पत्रिका के लिए हार्दिक शुभकामनाएं हैं ।

गौरतलब हो कि विगत कई वर्षों से निरंतर अपनी बेहतर लेखनी और पूरे राज्य के समाचारों को अपने – आप मे समाहित करने का दायित्व विगत कई वर्षों से “करंट खबर” भली-भांति निभा रहा है और झारखंड के जनप्रिय हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में पहचाना जाता है।

You missed