भागलपुर : भगवा क्रांति के द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जायेगी। खलीफाबाग में भगवा क्रांति संस्था के संस्थापक कुणाल सिंह ने बताया कि शोभायात्रा तिथि – 5 अप्रैल 2025, समय – संध्या 4 बजे घंटाघर चौक — आदमपुर चौक – बूढ़ानाथ चौक – नया बाजार चौक – कोतवाली चौक – खलीफाबाग चौक (भामाशाह चौक) – वैरायटी चौक (अग्रहसेन चौक) – स्टेशन चौक – उल्टापूल – गुरहट्टा चौक – बाल्टीकारखाना चौक – अलीगंज चौक – मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान चौक – मिरजानहाट दुर्गा मंदिर चौक – शीतला स्थान चौक में यात्रा समाप्त की जाएगी।
यात्रा में आरती घंटाघर चौक, आदमपुर चौक, बूढानाथ चौक, उल्टापूल, अलीगंज चौक, मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान चौक, शीतला स्थान चौक पर किया जाएगा साथ जल एवं शरबत काउंटर भी घंटाघर चौक, आदमपुर चौक, बूढ़ानाथ चौक, नया बाजार चौक, कोतवाली चौक, खलीफाबाग चौक (भामाशाह चौक), वैरायटी चौक (अग्रहसेन चौक), स्टेशन चौक, उल्टापूल, गुरहट्टा चौक, बाल्टीकारखाना चौक, अलीगंज चौक, मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान चौक, मिरजानहाट दुर्गा मंदिर चौक, शीतला स्थान चौक। शोभा यात्रा विशेष में महिलाएं मराठी साड़ी, साफा, स्टॉल आदि वेशभूषा धारण करके सैकड़ो की संख्या में यात्रा का नेतृत्व करेंगे। संगठन के युवा सफेद कुर्ता पजामा, साफा,भगवा स्टॉल आदि वेशभूषा धारण करके शोभा यात्रा में सम्मिलित होंगे।
राम जी की 11 फीट ऊंची भव्य रूपी प्रतिमा इस यात्रा का आकर्षण का केंद्र बनेगी। महागंगा आरती, बाहुबली बजरंगबली, औघड़ बाबा, राम दरबार, नासिक बैंड, रामगढ़ बैंड, पंजाबी बैंड, मराठी बैंड, भागलपुर बैंड, साउंड बॉक्स, भक्ति गीत, मुग्दल सेना, विभिन्न नृत्य, गुलाल, फूल, पेपर, फायर शॉट्स, उल्टा पूल पे विशेष एयरशो,भगवा झंडा एवं एम्बुलेंस रहेगा। मुख्य रूप से ख़ानकाह पीर दमारिया उपस्थित रहे जिन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए कहा की हम सभी को राम लाला की शोभा यात्रा को शान्ति पूर्ण तरीके से सोभा यात्रा जाएगी।
भगवा क्रांति रामनवमी शोभायात्रा समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि शोभायात्रा में शांति, अनुशासन एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। शुभम् साहा शिवम् सिंह अंशु पांडे आर्यन जी ऋषभ राज विष्णु यादव, विशु मंडल भी उपस्थित रहे।
भागलपुर से राजा रमन झा की रिपोर्ट