पटना : सदैव सामाजिक कार्यों में संकल्पित रहने वाले होटल मगध के प्रबंधक व कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के पुर्व अध्यक्ष और मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के बिहार उपाध्यक्ष विनय कुमार कर्ण को कंकड़बाग में श्रद्धांजली का आयोजन अध्यक्ष बैधनाथ लाल दास के अध्यक्षता में अयोजित की गई।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेशनल इंश्योरेंस के बिहार झारखंड प्रबंधक सुनील कुमार कर्ण ने कहा कि विनय बाबू सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहने वाले व्यक्ति थे। वे हर समय संस्था और समाज के लिए कार्य करते रहते थे।उनके निधन से समाज ने एक समाज सेवी को खो दिया है,जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है। उनका अचानक जाना संस्था के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर विनय बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि उनके नही रहने से उन्होने हर समय सामाजिक दायित्व को पुरा करने में तैयार रहने वाले एक सच्चे साथी को खो दिया है। विनय कर्ण के याद में संस्था की ओर से हर साल कार्यकर्म अयोजित की जाएगी। पटना उच्च न्यायलय के अधिवक्ता के बी लाल ने अपने श्रद्धांजली में उन्हें समाज के लिए समर्पित शख्स बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया कार्य समाजसेवा के लिए कार्यरत लोगो के लिए उदाहरण है। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ ने अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा की विनय बाबू हमेशा संस्था के हित को सोचने वाले कार्यकर्ता थे।इस मौके पर अध्यक्ष बैधनाथ लाल दास,संजीव कुमार ,अमित कुमार, संजीत कुमार कर्ण, आशीष कर्ण, प्रशांत राज, संजय कुमार विकाश कुमार ने स्व कर्ण के तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों के दायित्व के निर्वाह करने वाले इंसान बताते हुए उनके निधन को कायस्थ समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।