पटना : जीवन जागृति सेवा संस्थान सह नीति आयोग तत्वावधान में सूर्यगढा प्रखंड के किरणपुर ग्राम निवासी, इंडियन डेंटल एसोसिएशन शाखा मुंगेर के सचिव एवं राधा डेंटल केयर मुंगेर के प्रमुख दंत चिकित्सक डॉक्टर उदय शंकर को “राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान” 2026 से सम्मानित किया गया।

डॉक्टर उदय शंकर को यह सम्मान लगातार पिछले 11 वर्षों से 500 से अधिक दंत चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन बिहार राज्य के अलग-अलग जिलों में तथा भविष्य में इस कार्य को देश स्तर पर विस्तृत करने की योजना।

देश के वीर सैनिकों को मुफ्त दंत चिकित्सा सेवा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, गौरैया पक्षी का संरक्षण, इकोलॉजिकल बैलेंस के लिए ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में मुफ्त दवाई वितरण एवं संबंधित बीमारियों की जांच इत्यादि कार्यों के लिए दिया गया।

जीवन जागृति संस्थान के संस्थापक इंजीनियर प्रदीप कुमार शर्मा सह संस्थापक इंजीनियर आकाश साहू ने बताया कि डॉक्टर उदय शंकर के सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

डॉ उदय शंकर ने बताया कि इस तरह के सम्मान से जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती है और आने वाले समय में दंत चिकित्सा जागरूकता शिविर में और तेजी आएगी एवं लोगों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाया जाएगा।

डॉ उदय शंकर को सम्मान मिलने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. श्री प्रसाद महतो ,संदेश पटेल जटाशंकर, अमित सागर, डॉ मनीष देव, डॉक्टर कुमार विजय सिंह, इंजीनियर उमेश मंडल, शांति भूषण, सरोज कुमार, जनार्दन महत्व, विनय कुमार समेत शिक्षाविदों, समाजसेवियों ने बधाइयां दी है।