पटना: बिहार में असमय आई आँधी और बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधान सचिव, कृषि निदेशक, उद्यान निदेशक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को फसल क्षति का जल्द से जल्द आकलन करने का आदेश दिया है। साथ ही कृषि विभाग की टीमों को सक्रिय करते हुए किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार पीड़ित किसानों को हर जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा प्रभावितों का है।

मंत्री ने आगे कहा कि जैसे ही फसल क्षति का आकलन रिपोर्ट प्राप्त होगी, कृषि विभाग वैकल्पिक फसलों के बीज सहित अन्य सभी राहत उपायों पर तुरंत निर्णय लेगा, ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।

You missed