भारत-पाकिस्तान जंग के बीच आतंकियों के आका का नया यूटर्न दिखा। महज 4 दिन की पिटाई में ही पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाला पाकिस्तान अब जंग नहीं चाहता है। जी हां, इसके लिए उसने खुद फोन करके भारत से शांति की गुहार लगाई है।

इसके लिए ही उसने सैन्य चैनल से फोन घुमाया है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। अब युद्ध का आगाज हो गया है। भारत अब जवाबी कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारत ने पाकिस्तान को इतनी चोटें दी हैं कि अब वह शांति का राग अलापने लगा है।

पाकिस्तान ने भारत से सीधे बातचीत की इच्छा जताई है और नई दिल्ली के साथ संचार स्थापित किया है। आज यानी शनिवार को पाकिस्तान ने भारत में फोन घुमाया। दोनों देशों के DGMO यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के बीच फोन पर बातचीत हुई। यह पहली बार है जब जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच आधिकारिक तौर पर सैन्य वार्ता हुई है। खुद पाक के DGMO ने फोन कर शांति की पहल की है।

दरअसल, पाकिस्तान ने ऐसे वक्त में यह कदम उठाया है, जब भारत ने उसके कई एयरबेस को तबाह कर दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए सटीक हमलों ने रफीकी मुरीद, चललाल, रहमियारखान, सुकूर और चुनिया स्थिति पाक सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि भारत के हमलों में पाकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ है। इसके बाद ही वह जंग न करने की फरियाद कर रहा है।

 

You missed