Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the all-in-one-seo-pack domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u479135809/domains/newsbharat24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the disable-gutenberg domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u479135809/domains/newsbharat24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the web-stories domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u479135809/domains/newsbharat24.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेलतरा तहसील का किया वर्चुअल शुभारंभ, जिले का 11 वां तहसील बना बेलतरा - News Bharat 24

बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए जिले की नयी तहसील बेलतरा का शुभारंभ किया। इसे मिलाकर जिले में अब 11 तहसील हो गये हैं। उप तहसील बेलतरा को उन्नत कर पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने पर ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। बेलतरा तहसील में बेलतरा एवं नगोई राजस्व निरीक्षक मण्डल के 17 पटवारी हलके के 42 गांव सम्मिलित हैं। तहसील का रकबा लगभग 19 हजार हेक्टेयर एव आबादी 88 हजार से ज्यादा है। नयी तहसील के प्रभारी तहसीलदार के तौर पर राहुल शर्मा की पदस्थापना की गई है।

उल्लेखनीय है कि गत चार बरस में बिलासपुर जिले में राज्य सरकार की प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की नीति के फलस्वरूप छह नई तहसीलें बनाई गई हैं। इनमें बेलतरा सहित बेलगहना, रतनपुर, बोदरी, सीपत एवं सकरी तहसील शामिल हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार जिला कार्यालय के एनआईसी केन्द्र से जुड़कर शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। बेलतरा में आयोजित शुभारंभ समारोह में योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, जनपद सदस्य अनिश धीवर, सरपंच श्रीमती ईश्वरी कौशिक सहित एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, नये तहसीलदार राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से ईश्वर कुमार की रिपोर्ट