पटना के बांकीपुर में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से CPI(ML) नेताओं ने किया संवाद, चुनावी तैयारी पर हुई चर्चा
पटना: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) CPI(ML) की ओर से NRI गोपाल कृष्ण को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने लाने की चर्चा तेज हो गई है।

इसी सिलसिले में पटना के बांकीपुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाकपा-माले के नेता संतोष जी और कमलेश जी सहित पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने स्थानीय लोगों और स्नातक मतदाताओं से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं, उनकी अपेक्षाओं और आगामी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया।

संवाद के दौरान संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने तथा आगामी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभावित उम्मीदवार NRI गोपाल कृष्ण के समर्थन में चुनावी गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी समीकरण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में CPI(ML) की ओर से NRI गोपाल कृष्ण के संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आने की चर्चा ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

अब देखना होगा कि CPI(ML) की ओर से उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा कब की जाती है और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता इस संभावित प्रत्याशी को कितना समर्थन देते हैं।
