नालंदा: नालंदा जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत महकार पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र से स्थानांतरित 10 बच्चों का नामांकन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बच्चों का स्वागत शिक्षकों द्वारा स्नेहपूर्वक किया गया तथा उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

नामांकन अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, शिक्षिका रुचिता भूषण वर्मा, मीरा कुमारी तथा आंगनवाड़ी सहायिका सोना देवी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। सभी ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया और विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े और नियमित रूप से विद्यालय आए।
इस पहल से अभिभावकों में भी शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया है तथा स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की है।
संजय कुमार की रिपोर्ट
