पटना : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे अनुष्ठान खरना के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार के यहां खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सह विधायक मंगल पाण्डे, विधान पार्षद अनिल शर्मा, संजय मयूख एवं निवेदिता सिंह, सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह, भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू कुमार के आवास पर भी पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार सहित देशभर के लोगों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ छठ महापर्व मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने इस पर्व के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
