बिलासपुर : 7वीं.छग. बटालियन एन.सी.सी. बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल सतीश गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ़्ट. कर्नल संजीव कुमार रॉय द्वारा शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एल. निराला, एनसीसी केयर टेकर अंशुल गौरहा एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों के साथ बैठक की। जिसमें कमान अधिकारी महोदय ने छात्रों के कैरियर व व्यक्तित्व विकास में एन.सी.सी. की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय में संचालित एन.सी.सी. इकाई की विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त की।

कमान अधिकारी महोदय ने सभागार में छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया और उनका मार्गदर्शन किया। कमान अधिकारी महोदय ने एन.सी.सी. कार्यालय का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने एन.सी.सी. से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन किया। महाविद्यालय के एन.सी.सी. केयर टेकर द्वारा कमान अधिकारी को छात्र-छात्रा सैनिकों के प्रगति एवं प्रदर्शन के विषय में जानकारी दी गई।

बिलासपुर छत्तीसगढ़ से ईश्वर कुमार की रिपोर्ट