Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन हो गया है। आज सुबह भाषण के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताया था। उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। यह जानकारी मिलते ही कैम्पेन रद्द करके पीएम किशिदा हेलिकॉप्टर से वापस टोक्यो आए थे। हमलावर शिंजो आबे की नीतियों से नाराज था। इसलिए उसकी हत्या की थी। 41 वर्षीय हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। शिंजो आबे पर नारा शहर में हमला हुआ था। यह हमला उन पर उस दौरान हुआ है जब वह पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

भारत सरकार ने पद्म विभूषण से किया था सम्मानित बता दें कि शिंजो आबे (Shinzo Abe) जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 65 साल की उम्र में साल 2020 में शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। शिंजो आबे दो बार जापान के पीएम बने I 2006 में शिंजो आबे पहली बार पीएम बने I फिर शिंजो आबे 2012-2020 तक प्रधानमंत्री रहे I शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य की वजह से इस्तीफा दिया था I भारत सरकार शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित कर चुकी है I

भारत में कल राष्ट्रीय शोक – प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।