अररिया (बसमतिया) : गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर पंचायत भवन बसमतिया के प्रांगण में पंचायत प्रधान (मुखिया) रोऊनी खातून के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय मुखिया के द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए ध्वज फहराया गया।

इस मौके पर हजारो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर मुखिया पति नवेद अंसारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे गांवो में स्वराज लाना है। महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गांवो के विकाश के बैगर देश का विकास नही हो सकता है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि संविधान ही हमे वो शक्ति देता है जिससे हम सरकार को चुनते है। उन्होंने शिक्षा ,स्वास्थ और स्वच्छता पर भी अपनी बात रखी। मंच का संचालन बबलू आनंद ने किया।

You missed