पटना : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मोहम्मद इसराईल मंसूरी, विधान पार्षद मदन मोहन झा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रोजिना नाजिश, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेहरू पार्क परिसर में ‘चम्पा’ पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती – पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।